फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेनजीर बांध पेंटिंग प्रतियोगिता की तिथि सात नवंबर तक बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) की ओर से बेनजीर बांध को खूबसूरत बनाने के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 31 अक्तूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब यहां सात नवंबर तक पेंटिंग की जा सकती है, जिसके बाद आठ नवंबर को विजेताओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर को सुनियोजित तरीके से सुंदर बनाया जा रहा है। फिर चाहें लाइटों की बात हो या फिर सड़कों की बात हो, हर स्तर पर कार्य कराए जा रहे हैं। इसी के तहत आरडीए की ओर से गांधी समाधि से लेकर बेनजीर बांध पर सुंदर कलाकृतियों की पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है, जो 31 अक्टूबर तक चलनी थी। इस प्रतियोगिता में बड़े पैमाने पर शहर के युवा प्रतिभाग कर रहे हैं। आरडीए सचिव एवं एडीएम प्रशासन जेपी गुप्ता के मुताबिक कोई राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न बना रहा है, तो कोई महापुरुष के चित्र उकेर रहा है। इसके अलावा प्राकृतिक संसाधनों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सामाजिक अभियानों से जुड़े चित्र भी बांध पर उकेरे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी कुछ कलाकारों की पेंटिंग पूरी नहीं हो सकी हैं। लिहाजा, पेंटिंग प्रतियोगिता की समयावधि सात नवंबर तक बढ़ा दी गई है। आठ नवंबर को विजेताओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें