फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 868 परीक्षार्थी, 132 गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा हुई। इसके लिए जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। रविवार को आयोजित हुई इस परीक्षा में 868 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 132 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।
विज्ञापन

रविवार को बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए रामपुर में राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया। दो पालियों में यह परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें पहली पाली की परीक्षा सुबह को नौ बजे से दोपहर को बारह बजे तक हुई। इसके लिए निर्धारित समय से पहले ही परीक्षार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। थर्मल स्क्रीनिंग की गई। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहली पाली में पांच सौ परीक्षार्थियों में से 439 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 61 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रथम पाली में 430 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 70 अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में रजा कॉलेज में 440 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 60 अनुपस्थित रहे। महिला कालेज में 428 उपस्थित रहे और 72 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें