रामपुर। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने कहा है कि अगर हर समृद्ध व्यक्ति समाज के कमजोर लोगों का ख़्याल रखे और उसकी मदद करे तो इस धरती पर कोई भी व्यक्ति न तो भूखा सोएगा और न ही असहाय रहेगा।अपने बच्चों के साथ साथ दूसरों के बच्चों का ख़्याल रखें, अपने घर के साथ साथ अपने मोहल्ले और शहर को साफ़ रखें। हर माँ-बाप अपने बच्चों को ऐसे संस्कार दे जिससे की उनके बच्चे सही और गलत का फ़र्क महसूस करें। शनिवार को जिलाधिकारी तालीम तरबियत वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सोसाइटी के कामकाज की सराहना की। इस मौके पर तंजीम के प्रबंधक फैसल खान लाला ने कहा कि हमारी तंजीम समाज के कमजोर लोगों के लिए काम कर रही है। हमने समाज के लोगों से उनके इस्तेमाल में न आने वाले अच्छी हालत के पुराने कपड़े मांगे हैं, जिनको इस प्रकार शिविरों का आयोजन कर जरूरतमंदों को दिया जा रहा है। इस मौके पर साजिद खान लाला, आरिफ खान, शाहिद खान, शिराज जमील, शहजादे अली अंसारी, सरताज खान, आसिम मलिक, मोहम्मद जफर, सिफत अली खां, हुमायूं खान लाला, उस्मान सैफ़ी, अफसर अली, महमूद ग़जनवी, ऐजाज खान आदि मौजूद रहे।