फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव अधिकारों के प्रति जागरुक हों नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिलेभर में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। विभिन्न संगठनों ने लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरुक होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन की ओर से माला सिनेमा रोड स्थित एक मैरिज हाल में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ सिटी अनुज कुमार चौधरी, विशिष्ठ अतिथि अधिवक्ता अबुल हसन का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष मो.शुऐब खां व अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों को माला पहनाकर बुके देकर ,शॉल ओढ़ाकर व शील्ड देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने मानवता के कार्यों में रुचि लेकर समाज में अच्छे कार्य करने व गरीबो की मदद करने व जनमानस को उनके अधिकारों के विषय मे जानकारी देकर अवगत कराते हुए सभी को अपने कर्तव्यों को समझने की भी अपील की। मानव अधिकारों के प्रति ज्ञान बढाने पर जोर दिया। समाज सेवाओं के लिए समाज सेवी मामून शाह खां, अवतार सिंह, डॉ अब्दुस सलाम, डॉ, वी.वी.शर्मा , सैयद फहद मियां, सैयद शहाब मियां, शरीफ उर रहमान खा, कंचन टोलिया प्रभारी एन्टी रोमियो स्वाईड व अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन के सदस्यों को समाज सेवा के लिए सम्मानित किया।
भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन की ओर से विचार गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि संगठन के डिविजनल चीफ मुनीश चंद्र शर्मा ने कहा कि मानवाधिकार दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और भेदभाव को रोकना है। आज हम जागरूकता के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित हैं। हमारे संविधान ने हमें समता,शिक्षा और धार्मिक जैसे महत्वपूर्ण अधिकार दिए हैं। जो हमे गर्व से सिर ऊंचा करके जीना सिखाते है। प्रमोद कुमार, रविन्द्र कपूर, नवीन शर्मा, रवि मेहरा, दीपाली शर्मा, दीपिका शर्मा, अनमोल गुप्ता, नितिन यादव, रोहित यादव आदि ने विचार व्यक्त किये।
विज्ञापन

मानव अधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन की ओर से नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद फैजान ने महिलाओं के लिए जागरूकता अभियान चलाया। मोहम्मद फैजान ने कहा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार उत्पीड़न किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इस मौके पर मोईन खान, परवेज खान,उजमा खान, कुबरा खान, तबस्सुम जहां आदि मौजूद रहे।
मसवासी । आदर्श जूनियर हाई स्कूल में मानव अधिकारों के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने महिला उत्पीड़न, बाल उत्पीड़न बाल श्रम एवं घरेलू हिंसा के खिलाफ लोगों से संगठित एवं जागरूक रहने की अपील भी की गई जिसमें शासन एवं प्रशासन के सहयोग द्वारा मानव अधिकारों के हनन को रोकना एवं समाज हित में संगठित बनने हेतु जानकारियां दी गई। डा. केेएस वर्मा, डॉ हरपिंदर सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ अच्छन खान, डॉ महेश कुमार,विमल किशोर वर्मा, राजीव वर्मा, पंकज जोशी, शुभम वर्मा, अजय कुमार, सोनू प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार जैन, शैलेंद्र मोहन वर्मा, जितेंद्र चंद्रा, प्रदीप वर्मा ,संजीव गुप्ता, संजय देवल, गौरव देवल आदि मौजूद रहे।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा मानव अधिकार के मुद्दों पर पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें के संबंध में लोगों से जागरूक करने एवं लोगों गरीब असहाय लोगों की मदद करने के बारे में विस्तार से बताया गया। जिला अध्यक्ष भूप सिंह लोधी, बृजेश पांडे, रेखा देवी, नकुल शर्मा, इशरत अली, मुकेश कुमार, अजय शर्मा, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दीक्षित कालेज आफ लॉ नसरतनगर में भी मानवाधिकार दिवस पर निबंध प्रतियोगिता हुई। कालेज संस्थापक पंडित जागेश्वर दयाल दीक्षित ने विजयी प्रतिभागियों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें