रामपुर। अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर लोगों को जागरूक किया गया। एसपी शगुन गौतम ने लोगों को नशे से मुक्त कराने एवं नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के प्रति जागरूक करते हुए अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के नशा से स्वयं को बचा कर रखें। साथ ही युवाओं के परिजनों से भी अपील की है कि बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों और खतरे के प्रति जानकारी देकर समय-समय पर जागरूक करते रहे।
वहीं दूसरी ओर सीआरपीएफ 239 बटालियन मुख्यालय पर भी जवानों को जागरूक किया गया। जिसमें आयुर्वेद मनोचिकित्सक डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि नशीले पदार्थों के प्रति गलत धारणाओं को दूर कर किसी भी प्रकार के नशे की आदत का गुलाम बनने से स्वयं को रोकना होगा। इसके लिये मानसिक मजबूती जरूरी है। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर कंपोजिट अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. वागेश त्रिपाठी ने कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन से सबसे बड़ी हानि स्वास्थ्य की है। इससे आपके शरीर के कई अंगों पर एक साथ विपरीत असर पड़ता है।