कोसी नदी घाट पर लगने वाले मेला के लिए घाट तैयार हो गया है। यहां सोमवार को सुबह चार बजे से कार्तिक
पूर्णिमा के लिए आस्था की डुबकी लगने लगेगी। मेला भी लगाया जाएगा, इसके लिए तंबू तन गए हैं। झूले भी
लगेंगे।
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर प्रति वर्ष कोसी घाट पर मेला लगाया जाता है। जिला पंचायत इस मेले की व्यवस्था करता
है। मेले में खेल तमाशे के साथ ही श्रद्धालुओं को स्नान के लिए महिला और पुरुष घाट बनवाए जाते हैं। सुबह चार बजे
कार्तिक पूर्णिमा की परवी शुरू हो जाएगी, इसके बाद कोसी में स्नान करके कार्तिक पूर्णिमा का पुण्य कमाया जाएगा।
मेला स्थल पर जिला पंचायत में अस्थाई घाटों का निर्माण कराया है। मेला स्थल पर महिला घाट भी बनाए गए हैं।
श्रद्धालुओं को अस्थाई पुल भी बनाया गया है। ताकि श्रद्धालु दूसरी ओर से भी आकर स्नान कर सकें। मेले में खेल
तमाशे के साथ ही झूले भी लगाए गए हैं।
...तो सीवर की गंदगी में स्नान करेंगे श्रद्धालु
रामपुर। कोसी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर लगने वाले मेले में जहां स्नान घाट बनावाए गए हैं, वहीं शहर
की सीवर लाइन की गंदगी इसमें गिर रही है। इस गंदगी में श्रद्धालु कैसे स्नान करेंगे। जिला पंचायत के अधिकारियों ने
कोई भी ऐसी व्यवस्था नहीं की जिससे सीवर लाइन से अलग स्नान घाट बनाए जाते। श्रद्धालुओं ने स्नान घाट को
सीवर लाइन के पास बनाए जाने का कड़ा विरोध किया है।