फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपाइयों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Wed, 16 Dec 2015 11:32 PM IST
ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपाइयों ने प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में जुलूस निकाला। प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और बेरोजगारी की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी के जरिए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। उनका कहना था कि प्राइवेट स्कूलों में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन



बसपाई नगर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी डा. तनवीर अहमद अहमद खां के फार्म हाउस पर एकत्र हुए। इसके बाद बैनर और झंडे लेकर जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। भीड़ देखकर पुलिस ने कलेक्ट्रेट का मेन गेट बंद कर लिया। उनके आने से पहले नगर मजिस्ट्रेट भी ज्ञापन लेने गेट पर पहुंच गए।


बसपाइयों ने गेट पर ही प्रदेश सरकार और प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा है कि रामपुर में अधिकतर कारखाने बंद हो गए। रोजगार की समस्या बढ़ती जा रही है। प्रदेश सरकार की नीति जन विरोधी है। प्राइवेट स्कूलों के संचालन में मनमानी की जा रही है।
विज्ञापन



अधिक फीस और फिजूलखर्ची से गरीब और मीडिल क्लास के लोग अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दिला पा रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल से समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका निराकरण कराने का आग्रह किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र प्रभारी डा. तनवीर अहमद खां,  जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह रवि, जोन कोआर्डिनेटर सुरेंद्र सागर, महेश सागर आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें