फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्टन गंज बाजार से हटी बेरिकेडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कई दिनों से चल रहे व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के बाद मिस्टनगंज बाजार से बैरिकेडिंग हटा ली गई है। फैसला लिया गया है कि जिस गली या मकान में कोरोना के मरीज मिलेंगे वहीं पर बैरिकेडिंग कराई जाएगी। पूरे बाजार को बंद नहीं कराया जाएगा।
विज्ञापन

मिस्टन गंज इलाके में कोरोना के मरीज मिलने के बाद बाजार में बैरिकेडिंग करा दी गई थी। यह बैरिकेडिंग पिछले कई दिनों से लगी हुई थी, क्योंकि इलाके में एक के बाद एक कई मरीज सामने आ रहे थे। बाजार में बैरिकेडिंग होने की वजह से व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा था। व्यापारी इसका पिछले कई दिनों से विरोध कर रहे थे। व्यापारियों की मांग थी कि जिस गली या मकान में कोरोना के संक्रमित मिले वहीं बैरिकेडिंग की जाए। इस मांग को लेकर रामपुर उद्योग व्यापार मंडल ने शनिवार को विरोध जताया था। व्यापार मंडल के पदाधिकारी रविवार को नगर मजिस्ट्रेट से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने नगर मजिस्ट्रेट को अपनी समस्या से अवगत कराया था। नगर मजिस्ट्रेट ने समस्या का समाधान करने के लिए नगरपालिका के ईओ को निर्देश दिया। इसके बाद बातचीत के जरिए इस समस्या का समाधान निकाल लिया गया। इस मौके पर शाहिद शम्सी, हारिस शम्सी, बिलास शम्सी, शुएब मोहम्मद खां, प्रदीप खंडेलवाल, शाकेब शम्सी, इमरान सलीम, रामकुमार, उजैर अहमद, राजू अग्रवाल, पंकज गुप्ता, मोहसिन खां, अंकित अग्रवाल, राजेेंद्र अग्रवाल और वाजिद खां सहित व्यापार मंडल के अन्य कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें