फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों से मिले तो भर आईं आंखें

Fri, 25 Sep 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में भी बकरीद का त्योहार खुशियों के बीच मनाया गया। नमाज अदा की गई और फिर जेल में बंद अपनों से मिलने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई। दिनभर यहां अपनों से मिलकर एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद पेश की। जब बंदियों से उनके परिजन गले मिले तो उनकी आंखें बरबस ही भर्र आइं।
विज्ञापन



जिला कारागार में बकरीद का त्योहार खुशियों के साथ मनाया गया। शुक्रवार की सुबह यहां पर नमाज अदा कराई गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर बकरीद की मुबारकबाद पेश की। इसके बाद शुरू हुआ अपनों से मिलने का सिलसिला। सुबह से ही जेल के बाहर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।


जेल प्रशासन ने पुलिस की मदद से मिलाई का सिलसिला शुरू कराया। लोगों ने जेल मे बंद अपनों से मिलकर बकरीद की मुबारकबाद पेश की। काफी देर तक ये सिलसिला चला। इस दौरान बंदियों को उनके परिजनों की ओर से भोजन भी कराया गया। जेल में बंद बंदियों से मिलकर लोगों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन



भीड़ को मैनेज करने में पुलिस का पसीना छूट गया। जेल अधीक्षक आदित्य कुमार के मुताबिक करीब 2200 से ज्यादा लोग यहां मिलने के लिए पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बंदियों से मिलने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें