फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष आदेश शंखधार की जमानत मंजूर

Mon, 07 Sep 2026 10:38 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बजरंग दल नेता सूरज पटेल के आत्महत्या मामले में जेल में बंद आरोपी अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष आदेश शंखधार को कोर्ट ने राहत दे दी है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली है।
विज्ञापन

मिलक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लखीमपुर विष्णु निवासी सूरज पटेल बजरंग दल के पूर्व प्रखंड संयोजक थे। 19 अगस्त की सुबह उनका शव खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। उनकी मौत की खबर से लोगों में आक्रोश फैल गया था। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता शव लेकर कोतवाली पहुंच गए थे।
कोतवाली में शव रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की थी। बजरंग दल नेता की आत्महत्या के लिए मुहल्ला असदुल्लापुर निवासी अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष आदेश शंखधार को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक की पत्नी विनिता की तहरीर पर आदेश शंखधार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में आदेश ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर सुनवाई चल रही है। सोमवार को इस मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से जमानत याचिका का विरोध किया गया, जबकि बचाव पक्ष की ओर से आदेश शंखधार को निर्दोष बताया गया। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने आदेश शंखधार की जमानत याचिका मंजूर कर ली है।
प्रभारी डीजीसी नवनीत कश्यप के अनुसार एफआईआर में जो आरोप लगाए गए थे, पुलिस की विवेचना में वह साबित नहीं हो पा रहे हैं, इस कारण न्यायालय ने आदेश शंखधार की जमानत याचिका मंजूर कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें