फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और मुकदमे में आजम खां को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राज्यसभा के पूर्व सदस्य अमर सिंह ने सांसद आजम खां के खिलाफ जो मुकदमा दर्ज कराया था, उसमें उन्हें जमानत मिल गई है। यह मुकदमा अमर सिंह ने 2018 में लखनऊ के गोमती नगर थाने में दर्ज कराया था, जिसकी विवेचना रामपुर पुलिस को स्थानांतरित कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया था।
विज्ञापन

लखनऊ की गोमती नगर थाना पुलिस ने राज्यसभा के पूर्व सदस्य अमर सिंह की तहरीर पर आजम खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अमर सिंह ने आरोप लगाया था कि आजम खां ने मेरे जैसे लोगों और उनके परिवारों को जान से मारने से बात कही है। साथ ही मेरी बेटियों पर तेजाब डालने की बात कही है। इसके साथ भी उन्होंने आजम खां पर कई आरोप लगाए थे। इस मामले में गोमती नगर थाना पुलिस ने आजम खां के खिलाफ आईपीसी की धारा 153-ए, 153-बी, 295-ए, 500 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। यह मुकदमा अक्तूबर 2018 में दर्ज हुआ था। इसके बाद अब इस मुकदमे की विवेचना रामपुर भेज दी गई है। विवेचना के बाद अजीम नगर थाना पुलिस ने इस में चार्जशीट लगा दी थी। आजम खां ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से इस मुकदमे में जमानत की अर्जी दाखिल की थी। शुक्रवार को आजम खां की जमानत पर एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने आजम खां की जमानत मंजूर कर ली। जमानत मिलने के बाद भी आजम खां जेल में ही रहेंगे, क्योंकि कई मुकदमों में उनकी जमानत अभी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें