पानदरीबा स्थित वेस्टर्न मनी ट्रांसफर आफिस से चोर नोटों भरा बैग ले उड़ा। बैग चोरी होने से आफिस संचालक के हाथ-पैर फूल गए। शोर पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित के मुताबिक, बैग में साढ़े चार लाख रुपये थे। पुलिस को तहरीर दी है।
कोतवाली निवासी राहत जान ने घर से कुछ दूूरी पर पान दरीबा के पास वेस्टर्न मनी ट्रांसफर के नाम से एक आफिस बना रखा है। दूसरे देशों से परिवार को भेजी जाने वाली धनराशि वह लोगों को मुहैया कराते हैं।
राहत जान के अनुसार, रोजाना की तरह गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे आफिस खोलने के बाद साढ़े चार लाख रुपये से भरा बैग मेज के नीचे रखकर साफ-सफाई की और पास में ही लगे एक नल पर हाथ धोने चले गए थे। कुछ ही मिनटों में जब वह वापस आये, तो बैग गायब देखकर उनके पैरों के नीचे जमीन खिसक गई।
बैग चोरी होने की सूचना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। इस बीच पुलिस भी वहां पर आ गई। बाद में पुलिस ने आस पास के लोगों से पूछताछ की। बाद में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष सहित तमाम लोग एसपी से मिलकर पत्र दिया। खुलासा करने की बात कही। जहां एसपी ने आश्वासन दिया। इस मौके पर बिलाल शम्सी, विजय अग्रवालख् दानिश शम्सी, रिजवान आदि लोग मौजूद रहे। एसपी से हर चौराहे पर सीसी टीवी कैमरे लगवाए।