फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं ने मुरादाबाद को हराया

Mon, 21 Dec 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
17वीं अंतरजनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को बदायूं और मुरादाबाद की टीम के बीच मैच खेला गया। बदायूं की टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज की। शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मैच का उद्घाटन एसपी साधना गोस्वामी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन



मुरादाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। मुरादाबाद की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में 132 रन बनाए। धर्मेंद्र ने 57 और नितिन ने 18 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बदायूं की टीम ने जीत के लिए आवश्यक 133 रन 19 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर बना लिए। रजनीश ने 63 और विनय ने 29 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें