रामपुर। यतीमखाना बस्ती के मामले में अभियोजन की ओर से विवेचक इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने कोर्ट में पेश होकर बयान दर्ज कराए। अब इस मामले में अगली सुनवाई 23 अगस्त को होगी। यह मामला एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में मुकदमे के विवेचक इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा अपना बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट पहुंचे। इस मामले में सपा नेता आजम खां को भी आरोपी बनाया गया है।