रामपुर। शत्रु संपत्ति मामले में धाराएं बढ़ाए जाने के बाद सपा नेता आजम खां ने जमानत के लिए सेशन कोर्ट में याचिका दाखिल की है। बृहस्पतिवार को मामले में सुनवाई हुई, जिसमें दोनों पक्षों की बहस हुई।
सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोबारा बहस करने के निर्देश दिए हैं। अब मामले की अगली सुनवाई 11 मई को होगी।
गौरतलब है कि 23 अप्रैल को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आजम खां की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने निचली अदालत के फैसले को सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। ब्यूरो