फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: परिवार से नहीं मिले आजम, अब्दुल्ला से मुलाकात कर वापस लौटे

Tue, 25 Nov 2025 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सात साल की सजा काट रहे सपा नेता आजम खां से मिलने के लिए उनकी पत्नी डाॅ.तजीन फात्मा, बड़े बेटे अदीब आजम और बहन निकहत पहुंचीं लेकिन आजम से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी, जिस पर वह जेल में बंद अब्दुल्ला आजम से मिलकर ही वापस लौट गए।
विज्ञापन

दो पैन कार्ड मामले में सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम इन दिनों रामपुर जेल में बंद हैं। उन्हें सात साल की सजा हुई है। वह इन दिनों सजा भुगत रहे हैं। जेल में बंद सपा नेता किसी से मुलाकात नहीं कर रहे हैं। हालांकि दोनों एक ही बैरक में हैं। लेकिन आजम किसी से नहीं मिल रहे हैं।
मंगलवार को सपा नेता आजम खां की पत्नी डाॅ.तजीन फात्मा, बड़े बेटे अदीब आजम और बहन निकहत मिलने के लिए जेल पहुंचे। जेल सूत्रों के अनुसार सपा नेता ने किसी से भी मिलने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद तीनों लोग अब्दुल्ला आजम खां से मिले और उनका हाल जाना। करीब आधे घंटे की मुलाकात के बाद तीनों लोग आजम से बिना मिले ही वापस लौट गए। जेल अफसरों का कहना था कि सपा नेता ने किसी से भी मुलाकात न करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें