फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीफ के अलावा हर वस्तु का निर्यात घटा

Mon, 21 Dec 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि केंद्र में जब से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है बीफ के अलावा हर वस्तु का निर्यात कम हुआ है। बीफ के निर्यात में हिंदुस्तान नंबर वन हो गया है। चीनी भी पाकिस्तान से मंगाई जा रही है। हमारे प्रधानमंत्री की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से दोस्ती है।
विज्ञापन



वो उनको आम व उनकी वालिदा को शाल भेजते हैं। जनता को संदेश देते हैं कि पाकिस्तान से झगड़ा है। आजम खां सोमवार को मैंथा एसोसिएशन की ओर से आयोजित किसान प्रशिक्षण मेले को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसका मतलब ये नहीं है कि इससे पहले जो सरकार थी वो अच्छी थी। देश में आर्थिक तंगी के हालात हैं।


पिछले दो सीजन से किसानों की फसल प्रभावित हुई है। केंद्र सरकार की ओर से किसानों को मुआवजे के मद में एक पैसा भी नहीं दिया गया है। प्रदेश सरकार ने किसानों को मुआवजा दिया है, जो किसान बच गए हैं उनको भी मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन



आज संसद में किसानों के हित की बात करने वाला नहीं है। धोती वाले (मुलायम सिंह यादव) को आप लोगों ने इतनी ताकत नहीं दी कि वो सरकार पर किसान हित के लिए दबाव बना सकें। ये सरकार तो अडानी को फायदा पहुंचाने की नीति बना रही है। यही वजह है कि आयात बढ़ रहा है, निर्यात कम होता जा रहा है।


केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी बनाने की योजना से शहरों की ओर पलायन और बढ़ेगा। जब गांव के लोग सुखी नहीं होंगे, देश सुखी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मैंथा इंडस्ट्री और उत्पादक किसानों की समस्या दूर करने के लिए प्रदेश सरकार हर कोशिश करेगी। सिंथेटिक मैंथा के आयात से इंडस्ट्री और किसानों को नुकसान हो रहा है।


केंद्र सरकार को चाहिए कि वो आयात पर रोक लगाए। रामपुर मैंथा एसोसिएशन के विष्णु कपूर ने इंडस्ट्री के सामने आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान रमेश अग्रवाल, एसके गुप्ता, एनएल गुप्ता, संजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, विकास गुप्ता, सीडीओ अमित किशोर, एसपी साधना गोस्वामी, पालिकाध्यक्ष अजहर खां व राकेश जैन रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें