फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौक नहीं, मेरी मजबूरी है सियासत : आजम खां 

Mon, 01 Aug 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
रामपुर में रविवार को जौहर यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम में छात्राओं को उपहार देते कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां।
विज्ञापन

विज्ञापन
 नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि सियासत मेरा शौक नहीं मजबूरी है। सियासत नहीं करेंगे तो जालिम गरीबों पर जुल्म करते रहें। गरीबों को चैन से नहीं रहने देंगे। तालीम हासिल करो तो उसका असर दिखना चाहिए। डाक्टर  और इंजीनियर बनकर जहालत मत दिखाओ। वह तो हर इंसान का दुख दर्द दिल से  महसूस करते हैं। 

रामपुर पब्लिक स्कूल (आरपीएस) को सीबीएसई की मान्यता  मिलने की खुशी में जौहर यूनिवर्सिटी में एक तोहफा और मौजू पर प्रोग्राम  मुनक्किद किया गया। प्रोग्राम का आगाज आरपीएस की छात्राओं ने दुआ से किया।  छात्रा अकीमना रईस और नबीब खान ने आरपीएस के बेहतर सिस्टम और पढ़ाई के  बेहतर तौर तरीके पर तकरीर की। मोहम्मद आजम खां ने आरपीएस को सीबीएसई की मान्यता मिलने पर बार-बार मुबारकबाद दी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके नेक इरादे पत्थर की चट्टान की तरह मजबूत हैं। जो नेक इरादा कर लिया वो पूरा करते हैं। तीसरा आरपीएस गरीब बच्चों का है। इस स्कूल की बिल्डिंग सबसे  खूबसूरत होगी। आजम खां ने कहा कि उन पर इल्जामात के पत्थर फेंके जाते हैं। वह तो हर इंसान के दुख दर्द को दिल से महसूस करते हैं। आजम खां ने अपील की उन्हें नए इंसान की शक्ल में देखो। सियासत करना उनका शौक नहीं मजबूरी है। अगर सियासत नहीं करेंगे तो जालिम गरीबों पर जुल्म करेंगे।
विज्ञापन


उन्हें चैन से रहने नहीं देंगे। आजम खां ने कहा कि तलीम हासिल करो तो उसका असर भी दिखना चाहिए। डाक्टर और इंजीनियर बनकर जहालत न दिखाओ। उनकी मोहब्बत का इम्तहान  मोहब्बत और खंजर का इम्तहान खंजर से लो। इस मौके पर आजम खां के भाई शरीफ  खां,  जौहर यूनिवर्सिटी के वीसी मोहम्मद यूनुस, पूर्व डीएम सीपी त्रिपाठी, आरके जैन भी थे। प्रोग्राम का संचालन आरपीएस गर्ल्स विंग की प्रिंसिपल डा. अजरा खान ने किया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें