फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: आजम एंड फैमिली का मुकदमों से नहीं छूट रहा पीछा, अब्दुल्ला और तीन पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 07 Dec 2022 08:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर

सार

आरोप है अब्दुल्ला आजम ने मेहबान अली और मुतीउर्रहमान के साथ भी अभद्रता की। मुतीउर्रहमान खां ने जब उनको समझाना चाहा तो उनको धमकी दी। इसके बाद वो अपने साथियों के साथ चले गए। तहरीर के आधार पर गंज थाना की पुलिस ने सपा विधायक अब्दुल्ला आजम, तीन पत्रकारों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के गंज थाना की पुलिस ने सपा विधायक अब्दुल्ला आजम और तीन पत्रकारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने यह रिपोर्ट रजा डिग्री कॉलेज के पास रहने वाले नदीम खां की तहरीर पर बुधवार को दर्ज की है। नदीम का आरोप है कि वो 05 दिसंबर को अपना वोट डालने के लिए रजा डिग्री कॉलेज के बूथ पर गए थे। उसी दौरान विधायक अब्दुल्ला आजम कार्यकर्ताओं का झुंड बनाकर मीडिया कर्मियों को साथ लेकर रजा डिग्री कॉलेज के बूथ पर मतदान करने के लिए पहुंचे। 

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का झुंड लेकर वो मतदान केंद्र पर इसलिए पहुंचे थे कि फर्जी वोटिंग कराई जा सके। इन लोगों के पास न तो मतदाता पहचान पत्र था और न ही मतदान की पर्ची। पुलिस ने जब उनको रोका तो उनके साथ आए मीडिया कर्मियों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया और पुलिस को धमकी दी कि वीडियो वायरल कर तुमको निलंबित कराएंगे। नदीम का आरोप है कि जब वो अपना वोट डालने गए तो अब्दुल्ला आजम के साथ आए लोगों ने उनसे उनका पहचान पत्र मांगा। इस पर उन्होंने कहा कि मैं आपको क्यों दिखाऊं। आरोप है कि इस पर अब्दुल्ला के साथ आए लोगों ने उनके साथ धक्कामुक्की और गाली-गलौज की और रजा डिग्री कॉलेज के गेट से बाहर निकाल दिया। साथ ही धमकी दी कि यदि वोट डालने आओगे तो जान से हाथ धो बैठोगे। उनका कहना है कि जब वो डिग्री कॉलेज से बाहर आए तो उनको उनके दोस्त मेहरबान अली और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुतीउर्रहमान खां बब्लू मिल गए।

 

आरोप है अब्दुल्ला आजम ने मेहबान अली और मुतीउर्रहमान के साथ भी अभद्रता की। मुतीउर्रहमान खां ने जब उनको समझाना चाहा तो उनको धमकी दी। इसके बाद वो अपने साथियों के साथ चले गए। तहरीर के आधार पर गंज थाना की पुलिस ने सपा विधायक अब्दुल्ला आजम, तीन पत्रकारों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 171 (ग), 323, 504, 506, 332 और 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी डॉ. संसार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें