फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आजम-अब्दुल्ला की अपील बीस को आएगा फैसला

Wed, 15 Apr 2026 12:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दो पैन कार्ड मामले में सजा काट रहे सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की अपील पर बीस अप्रैल को कोर्ट फैसला सुना सकती है। इस मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

सपा नेता अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पिछले दिनों सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को सात-सात साल की कैद व 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से सजा के खिलाफ और अभियोजन की ओर से सजा बढ़ाए जाने को लेकर एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में अपील दायर की गई है। इस अपील पर सुनवाई चल रही है। पिछले दिनों इस मामले की अपील पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। सुनवाई पूरी होने के बाद अब इस मामले की सुनवाई बीस अप्रैल को होगी। इस दिन सेशन कोर्ट इस अपील पर अपना फैसला सुना सकती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें