फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुरः ईडी के निशाने पर हैं आजम खां के कई करीबी, पहुंच सकती है जांच की आंच

Sat, 26 Sep 2020 03:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
आले हसन- आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सांसद आजम खां के कई करीबी भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निशाने पर हैं। ईडी की जांच की आंच आजम खां के करीबियों तक पहुंच सकती है। क्योंकि पूरा मामला जौहर यूनिवर्सिटी और जौहर ट्रस्ट से जुड़ा हुआ है। जांच के दायरे में वो लोग भी आ सकते हैं जो जौहर ट्रस्ट के पदा धिकारी या सदस्य हैं।

विज्ञापन


सांसद आजम खां पर लगभग 90 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिनकी जांच पुलिस कर रही है। अधिकांश मामलों में पुलिस ने चार्जशीट भी दाखिल कर दिया है। ईडी ने भी आजम खां के खिलाफ अगस्त 2019 में एक मुकदमा दर्ज किया था।

इस मुकदमे की विवेचना के सिलसिले में ईडी की एक टीम बुधवार को रामपुर आई थी। ईडी की टीम ने आजम खां पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाने वाले आलियागंज के किसानों के बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन


इसके अलावा भी ईडी ने कई जांच की थी। आजम खां के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज कराने वाले भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने कहा कि उन्होंने पूरे दस्तावेज के साथ शिकायत केंद्र सरकार को की थी। जिसके बाद आजम खां के खिलाफ जांच चल रही है। उनका कहना है कि अभी तो यह आगाज है।

इस मामले में रडार पर कई लोग हैं। उनका आरोप है कि जौहर यूनिवर्सिटी में जितना निवेश हुआ है उसकी राशि चंदे में मिली राशि से कई गुना अधिक है। उनका कहना है कि इस मामले में कई और लोग जांच के दायरे में आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें