फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में आए अच्छे दिन मगर बादशाह वाले नहीं

Wed, 21 Dec 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में मंगलवार को आसरा आवास वितरण करते नगर विकस मंत्री आजम खां। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

मंगलवार का दिन रामपुर के लोगों के लिए सौगातों भरा रहा। नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने 804 गरीबों को आसरा आवासों के आवंटन पत्र वितरित किए तो वहीं सीवरेज योजना समेत कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। साथ ही हरी झंडी दिखाकर सिटी बस सेवा का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर मंत्री आजम खां ने कहा कि रामपुर में अच्छे दिन आ गए पर बादशाह वाले नहीं। विरोधियों को सलाह दी कि वह चीन से सबक लेकर विकास की बात करें। 

नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने मंगलवार को राजकीय रजा डिग्री कालेज के निकट खेल के मैदान में 804 आसरा आवासों के आवंटन पत्र बांटे। साथ ही रामपुर सीवरेज योजना-5, राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थान समेत कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। साथ ही हरी झंडी दिखाकर नगरीय बस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रामपुर में अच्छे दिन आ गए हैं पर बादशाह (प्रधानमंत्री) वाले नहीं। जो लोग गलत बयानबाजी कर रहे हैं, वह चीन से सबक लें। क्योंकि चीन कभी नशाखोरी के लिए बदनाम था और आज दुनिया में सबसे आगे है। विरोधियों को सलाह दी कि किसी की तरक्की से जलने के बजाए विकास की बात करें। आजम खां ने नवाबों पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


बोले, नवाबों ने रामपुर का नाम बदलकर मुस्तफाबाद रख दिया था। लेकिन, रामपुर के मुसलमानों ने रामपुर का नाम बदलने नहीं दिया। क्योंकि मुसलमान जितना अहतराम रहीम का करते हैं और उतना एहतराम राम का भी करते हैं। बोले, नवाबों ने अपना कुछ नहीं खोया, बल्कि आवाम ने ही सब कुछ खोया। इसलिए जो कुछ बचा है, वह नवाब का नहीं आवाम का है। उन्होंने कहा कि वक्त आ गया है कि नवाबों के ताबूत में आखिरी कील ठोंककर यहां से रवाना कर दें। विधानसभा चुनाव में सपा का साथ देने की अपील की।
विज्ञापन


वादा किया कि उनकी अगली सरकार आएगी तो और विकास होगा। इस मौके पर पालिका चेयरमैन अजहर खां, सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह, एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी, डीसीबी चेयरमैन सलीम कासिम, सपा महिला सभा अध्यक्ष मायादेवी यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाबर खां, आजम के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू मौजूद थे। संचालन एआरटीओ कौशलेंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें