फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां एक बार फिर हुए बीमार, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

सार

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां एक बार फिर बीमार हो गए हैें, उनको दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां चेकअप के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि उनके हार्ट में ब्लॉकेज है।सांस लेने में तकलीफ की वजह से उनको दिल्ली से सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां एक बार फिर बीमार हो गए हैें, उनको दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने चेकअप में पाया कि उनके हार्ट में ब्लॉकेज है। एंजियोप्लास्टी के बाद डॉक्टर ने स्टेंट डालकर दिल धमनी का ब्लॉकेज खोल दिया है। अब उनकी तबीयत में सुधार है।
विज्ञापन

आजम खां मंगलवार को दिल्ली मेें थे और यूपी भवन में ठहरे हुए थे। मंगलवार को उन्होंने कुछ असहज महसूस किया तो उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम उनको सर गंगाराम अस्पताल ले गए। जहां चेकअप के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि उनके हार्ट में ब्लॉकेज है। एंजियोप्लास्टी के बाद उनके दिल की धमनी में स्टेंट डालकर डॉक्टर ने ब्लॉकेज खोल दिया है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक अब उनकी तबीयत ठीक है और उनको आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
आजम खां सीतापुर की जेल में लगभग 27 महीने रहे हैं। वहां से जमानत से छूटने के बाद वो अस्वस्थ चल रहे हैं। तीसरी बार उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। इसी साल मई माह में जेल से छूटने के बाद आजम खां की तबीयत खराब हो गई थी। सांस लेने में तकलीफ की वजह से उनको दिल्ली से सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उस वक्त सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उनके स्वास्थ्य का हाल जानने वहां पहुंचे थे। अगस्त माह में भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी तब उनको लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक बार फिर आजम खां को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें