रामपुर। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देश पर एंटी रोमियो दल की और से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। गुरुवार को एंटी रोमियो टीम ने अंबेडकर पार्क और ज्वाला नगर में बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया गया। इसके अलावा थानों पर गठित एंटी रोमियों टीम द्वारा थाना क्षेत्र के कस्बों, मोहल्लों, गांवों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारोें, उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत अधिकारों की जानकारी दी।