शाहबाद। एक युवती ने अपने मकान मालिक पर दुष्कर्म के प्रयास और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती के अनुसार, वह दो वर्ष पहले संभल में कर्मचारी चयन आयोग की प्रशिक्षण के लिए किराए के मकान में रहती थी, जहां मकान मालिक उस पर गलत नजर रखता था। 28 जुलाई 2024 को उसे अकेले पाकर जबरन कमरे में घुसकर दबोच लिया, जिसके विरोध पर वह भाग गया। पीड़िता का आरोप है कि उसी रात आरोपी ने उसे और उसके भाई को कमरा खाली कराकर जान से मारने की धमकी दी और बाद में दूसरे स्थान पर भी उसे कमरा खाली करने पर मजबूर किया। साथ ही झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी देकर पीछा भी करता था। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद