फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पेड़ काटकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 18 Mar 2026 12:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। ग्राम मरघटी निवासी राकेश सिंह एडवोकेट ने गांव के ही विक्रम, महेंद्र सिंह व सुभाष पर खेत में लगे पेड़ काटने और जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार उसके खेत में लगे लिपटिस के पेड़ को आरोपियों ने चोरी से काट लिया था, जिसकी शिकायत उसने चौकी सैदनगर में की थी। पीड़ित का कहना है कि आरोपी लगातार उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करते रहते हैं। ग्राम अहमदनगर कला व मरघटी स्थित खेतों पर भी जबरन कब्जा करने और पेड़ लगाने की कोशिश की जा रही है। राकेश सिंह ने यह भी बताया कि पूर्व में पंचायत के दौरान उसके परिवार के साथ मारपीट की गई थी और अब आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। थाना टांडा में भी इनके खिलाफ कई एनसीआर दर्ज है। सीओ कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें