फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का गेट टकराने पर लेखपाल व साथी पर हमलकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक(रामपुर)। रेलवे क्रासिंग पर फाटक बंद होने पर कार का गेट खोलते समय दूसरी कार के गेट से टकराने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि इस विवाद में एक पक्ष ने कार सवार लेखपाल पर धारदार हथियार से हमला कर घायल दिया।
विज्ञापन

मिलक थाना क्षेत्र के बरा गजेजा गांव निवासी विकास पांडे शाहबाद तहसील में लेखपाल हैं। उनका आरोप है कि सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे वो विशाल पांडे और शिवहरि के साथ कार से शाहबाद से मिलक आ रहे थे। इस दौरान मिलक रेलवे क्रासिंग पर फाटक बंद था। जिस पर उन्होंने कार रोक दी। इस दौरान विशाल पांडे ने कार का गेट खोला तो उनकी कार का गेट पास में खड़ी दूसरी कार के गेट से टकरा गया। जिस पर दूसरी कार में सवार शाहबाद की एसडीएम कालोनी निवासी राजेंद्र सिंह व उसके साथियों ने विकास पांडे, विशाल पांडे और शिवहरि के साथ गाली-गलौज और मारपरट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी ने साथियों के साथ धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें विकास पांडे घायल हो गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया और मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें