शाहबाद। हनुमान मंदिर के पुजारी पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान पुजारी गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसके बाद बदमाश पुजारी के पास रखी नकदी लूटकर ले गए। सुबह घायल अवस्था में पुजारी को देखकर लोगों के होश उड़ गए। मंदिर के आस-पास के लोग पुजारी को घायल अवस्था में कोतवाली लेकर पहुंचे जहां पर उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया। उसके बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।
शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के तालकाबाद गांव चौराहे पर हनुमानगढ़ी मंदिर है। जिसमें कैलाश गिरी पुजारी है। शनिवार रात को पुजारी मंदिर परिसर में सो रहे थे। पुजारी कैलाश गिरी का आरोप है कि शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि में तकरीबन एक बजे दो अज्ञात बदमाशों द्वारा उन पर चाकू से हमला किया गया। हमले के दौरान घायल अवस्था में तख्त पर गिर पड़े। जिसके बाद बदमाशों द्वारा उनके पास रखे 17 हजार की नकदी लूट ली। शनिवार सुबह तड़के जब मंदिर परिसर के आस-पास के पड़ोसियों ने पुजारी को घायल अवस्था में देखा, तो उनके होश उड़ गए। आननफानन सभी लोग उन्हें घायल अवस्था में कोतवाली लेकर पहुंचे। जहां पर पुलिस ने उनका सर्वप्रथम चिकित्सीय परीक्षण कराया। बाद में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दी। पुजारी की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। पुजारी और साथ वालों का कहना है कि रविवार होने के कारण पुलिस ने जिला अस्पताल जाने से मना कर दिया। पुलिस द्वारा पुजारी को जिला अस्पताल जाने के लिए कहा गया। जिस कारण शनिवार को पुजारी घायल अवस्था में मंदिर परिसर में ही रहे।