फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मी को लोगों ने दौड़ा कर पीटा, दो घायल 

Sat, 12 May 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में जिला अस्पताल में भर्ती घायल बिजली कर्मी।
विज्ञापन

विज्ञापन

खराब मीटर बदलने गए बिजली कर्मी को दौड़ा दौड़ाकर पीट दिया। यही नहीं उसके घर तक पर हमला कर दिया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। इससे अफरा तफरी मच गई। खून से लथपथ दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 

मामला कोतवाली थानाक्षेत्र के माला रोड  स्थित मुहल्ला इंदिरा कालोनी का है। शनिवार को जेएमटी (जूनियर मीटिर टेक्नीशियन) अतुल सिंह मुहल्ले के ही ओमप्रकाश सैनी के घर पहुंच गए। उनका खराब मीटर बदले लगे। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि ओमप्रकाश ने मीटर छीन लिया। सीलिंग भी फाड़ दी। तमाम जरूरी कागजात भी फाड़ दिए और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस पर अतुल सिंह जान बचाकर भागा, लेकिन ओमप्रकाश पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गया और जमकर मारपीट की। तमंचों की बटों और लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इससे अधीर बाबू और अनूप सिंह बुरी तरह लहूलुहान हो गए। मुहल्ले में अफरा तफरी मच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उधर, मामले में जेएमटी अतुल सिंह ने ओमप्रकाश सैनी, इन्द्रपाल सैनी, राजू सैनी, शोभराम सैनी, मुन्ना सैनी, नरेश सैनी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज ली गई है। जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें