बिलासपुर। नगर के मोहल्ला भट्टी टोला में तीन युवकों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति से मारपीट की। उन्होंने धारदार दाव से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
वसीम की पत्नी नसरीन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि नौ नवंबर को रात करीब 8:30 बजे शावेज, हीरो और नावेद जबरदस्ती उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने वसीम को गालियां देते हुए पीटा। नावेद ने जान से मारने की नीयत से धारदार दाव से वार किया। घायल वसीम को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। संवाद