फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ठंड बढ़ते ही अस्थमा के मरीजों की बढ़ीं परेशानियां

Sat, 13 Dec 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में रोज 70-80 मरीज पहुंच रहे, डॉक्टर दवा के साथ सतर्कता की दे रहे सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। ठंड बढ़ने के साथ ही अस्थमा और सांस के मरीजों की दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। ठंड के कारण उनकी सांसें फूल रही हैं। ऐसे मरीजों में अधिकतर बुजुर्ग हैं, जिन पर सर्दी का असर जल्दी होता है। जिला अस्पताल में रोजाना 70 से 80 मरीज सांस और अस्थमा संबंधी परेशानियों को लेकर पहुंच रहे हैं, जहां चिकित्सक दवा के साथ ठंड से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि ठंड में अस्थमा और सांस की तकलीफ बढ़ जाती है। ठंड लगने पर शरीर का तापमान तेजी से गिरता है और शरीर में संचित ऊर्जा नष्ट होने लगती है, जिससे हाइपोथर्मिया की स्थिति बन सकती है। इस मौसम में सर्दी, जुकाम, जोड़ों के दर्द के साथ-साथ सांस की समस्या बढ़ना आम है।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने से अस्थमा और सांस के मरीजों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। मरीजों में सीने में दर्द, सांस लेने में कठिनाई और थोड़ी दूरी चलने पर सांस फूलने जैसी समस्याएं ज्यादा देखने को मिल रही हैं। सर्दी बढ़ते ही पुराने मर्ज भी उभरने लगे हैं।
विज्ञापन


ठंड के कारण सांस के मरीजों की समस्या बढ़ रही है। लापरवाही भारी पड़ सकती है। सांस के मरीजों को घर से निकलते समय अच्छे से गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलना चाहिए। सांस की समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। -डॉ. डीके वर्मा, वरिष्ठ परामर्शदाता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें