जिला कार्यालय में नए प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद मिठाई बांटते भाजपाई:फोटो संगठन
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा का लाइव कार्यक्रम देखा। केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने उनके नाम की घोषणा की। शनिवार को एकमात्र नामांकन होने की वजह से पहले ही उनके नाम पर औपचारिक मुहर लग गई थी। लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष की गई घोषणा की गई। यह कार्यक्रम रामपुर कार्यालय पर भाजपा के पदाधिकारियों ने लाइव टीवी पर देखा। इसके बाद भाजपाइयों ने खुशी मनाई। मिठाई बांटी।
जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नए अध्यक्ष की ताजपोशी का कार्यक्रम देखा। घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने पंकज चौधरी जिंदाबाद, प्रदेश अध्यक्ष जिंदाबाद के नारे लगाए। सभी ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस मौके पर जिला महामंत्री अशोक बिश्नोई, जिला उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पांडे, रविंद्र सिंह रवि, संजय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, ब्लॉक प्रमुख मोहित सैनी, ऋषि पांडे आदि मौजूद रहे।
वहीं सैफनी में पंकज चौधरी के भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। बुनकर प्रकोष्ठ के पूर्व जिला सह संयोजक वसीम अहमद अंसारी के प्रतिष्ठान पर खुशी मनाई गई। इस मौके पर स्वच्छ भारत के जिला संयोजक फौजी सुशील कुमार जोशी, अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर मण्डल अध्यक्ष जुबैर अशरफ अंसारी, सोनू गुप्ता, दीपक जोशी, आज़ाद सागर, आसिफ़ हुसैन, विक्रम, शकरुद्दीन अली, सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।