फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर इंजीनियर की पढ़ाई कर आईएएस बनना चाहती है अरीशा

विज्ञापन
रामपुर में ग्रीनवुड स्कूल की यूपी टॉपर अरीशा खान अपने साथियों के साथ विक्ट्री बनाकर खुशी मनाती। ? - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। सीबीएसई के देहरादून रीजन के अंतर्गत यूपी टॉप करने वाली रामपुर की अरीशा खान कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर आईएएस बनना चाहती है। अरीशा नियमित रूप से पढ़ाई करने में विश्वास रखती है। स्कूल से मिलने वाले होमवर्क को पूरा करने के अलावा वह प्रतिदिन चार से पांच घंटे तक पढ़ाई करती है।
विज्ञापन

अरीशा अपनी सफलता का पूरा श्रेेय अपनी नानी और मौसी को देती है। उसका कहना है कि मौसी हमेशा उसे पढ़ने के लिए प्रेरित करती रहीं। अरीशा की मौसी सीबा खान एम.एससी बी.एड हैं। अरीशा का कहना है कि चौथी और पांचवी क्लास में उसके नंबर कम आए थे। तब उसकी मौसी से ही उसे पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया था और कुछ टिप्स भी दिए थे। उसका मानना है कि उसकी सफलता में ग्रीनवुड स्कूल के प्रबंधन का भी पूरा योगदान है। स्कूल के प्रिंसिपल ने, टीचर्स ने और पूरे स्टाफ ने उसका पूरा साथ दिया। अरीशा की मां भी इस बात को स्वीकार करती हैं कि स्कूल प्रबंधन ने अरीशा की हर तरह से साथ दिया है। अरीशा मोबाइल और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती है, लेकिन सिर्फ जानकारी और पढ़ाई के लिए।
माता-पिता रहते हैं बरेली में, रिजल्ट आना तो आए थे रामपुर
रामपुर। अरीशा बचपन से ही अपनी नानी के यहां रहती हैं। उसके पिता मुज्जमिल खान बरेली जनपद के शेरगढ़ के रहने वाले हैं। बुधवार को अरीशा का दसवीं का रिजल्ट आने वाला था तो उसके माता-पिता भी रामपुर आए थे। सभी को उम्मीद थी कि उसका रिजल्ट अच्छा ही आएगा। रिजल्ट आया तो सबने स्कूल पहुंचकर खुशियां मनाईं। बाद में पता चला कि अरीशा ने तो सीबीएसई के देहरादून रीजन में यूपी टॉप किया और पूरे रीजन में उसका दूसरा स्थान है। इसके बाद उसे दोबारा से स्कूल में बुलाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नानी और खाला का सपना पूरा हो गया
रामपुर। अरीशा की मां का कहना है कि जब वह बहुत छोटी थी तो उसे उसकी नानी ले आईं थी। उस वक्त से वह अपनी नानी के पास ही है। आज उसने जो इतिहास रचा है उसमें उसकी नानी और खाला (मौसी) का योगदान है। हम सब तो खुश हैं ही, लेकिन सबसे अधिक खुश उसकी नानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें