फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐंचोरा बवाल में 23 को जेल 

Fri, 16 Sep 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मिलक रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 क्षेत्र के ऐंचोरा गांव में दो समुदायों के बीच हुए बवाल में गिरफ्तार 23 लोगों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। इधर, पुलिस ने मामले में नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी। 

 पटवाई थाना क्षेत्र के ऐंचोरा गांव में बुधवार की सुबह दो समुदाय आमने-सामने आ गए थे। दोनों ओर से जमकर पथराव और फायरिंग हुई थी। पुलिस ने इस मामले में 30 नामजद और 40-50 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। साथ ही 22 लोगों को गिरफ्तार किया था। देररात एक और आरोपी को पकड़ लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार सभी 23 आरोपियों को रामपुर में कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल गए आरोपियों में एक पक्ष से नितिन, जसवंत सिंह गंगवार, केहरी प्रसाद, मनोज, खूबकरन, सतीश, राजीव कुमार, रामपाल, ताराचंद,  राजेंद्र, राम बाबू शर्मा, जय सिंह तथा दूसरे पक्ष से रियासत, सुबराती, नन्हे, रईस, इमरान, बफाती,  फजल, शकूर अहमद, शमशाद, इस्माइल, छोटे शामिल हैं। सीओ दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं तथा पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें