फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशवाणी में मना अमृत महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर।आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रंखला में बुधवार को आकाशवाणी में एक हिंदी-उर्दू काव्य गोष्ठी बरस बरस अमृत रस का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में विभिन्न कविगणों और शायरों ने देशभक्ति रचनाएं पेश की। काव्य गोष्ठी के आरंभ में बदायूं से आए अभिषेक मिश्र अनंत ने कविता में कहा जब तक सूर्य चंद्रमा अपनी रश्मि लुटाएंगे जब तक सुमन गंध अपनी जग में बिखरायेंगे, जब तक कलम लिए कवि अपना धर्म निभाएंगे भारत माता गीत तुम्हारे गाए जाएंगे। इसके बाद काव्य पाठ के लिए बदायूं से आए शायर शराफत हुसैन समीर ने देश भक्ति भाव से परिपूर्ण मुक्तक और गीतों के माध्यम से समा बांध दिया। इसके बाद कवि विपिन शर्मा ने काव्य पाठ के माध्यम से देश के समक्ष चुनौतियों को प्रतिबिंबित किया। इस मौके पर केंद्र अध्यक्ष मनदीप कौर, कार्यक्रम अधिशासी विनय वर्मा ,राजीव सक्सेना ,वरिष्ठ उद्घोषक असीम सक्सेना और सुधांशु नंदन, प्रसारण अधिकारी राम शब्द चौहान और गौरव सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें