फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अमर उजाला का चुनावी रथ ''सत्ता का संग्राम'' आज रामपुर में

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। उत्तरा प्रदेश के रामपुर में चाकू उद्योग प्रसिद्ध है। चीनी, चावल और वस्त्र उद्योग भी रामपुर में हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी आजम खां ने जीत दर्ज की थी, उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी जयाप्रदा को हराया था। 2022 में सपा नेता आजम खां ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह सीट रिक्त हो गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद हुए उपचुनाव में भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी ने सपा प्रत्याशी आसिम राजा को हराकर चुनाव जीता था। भाजपा ने एक बार फिर घनश्याम सिंह लोधी पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं कांग्रेस और सपा गठबंधन से मौलाना मोहिब्बुल्लाह मैदान में हैं। बहुजन समाज पार्टी ने जीशान खां को अपना प्रत्याशी बनाया है।
रामपुर के मतदाता और खासकर युवा सरकार और अपने लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में क्या सोचते हैं, उनके क्या मुद्दे और आकांक्षाएं हैं, मतदाताओं के मुद्दों पर नेताओं और उम्मीदवारों का क्या कहना है, वे किन मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरे हैं? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ ''''सत्ता का संग्राम'''' पांच अप्रैल को रामपुर में रहेगा।
विज्ञापन



क्या होगा खास?
''''सत्ता का संग्राम'''' के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। इसके जरिये आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश से जुड़े मुद्दों को उठा पाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है। यहां आप अपनी बात रख सकेंगे ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।

-

इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप ''''सत्ता का संग्राम'''' से जुड़े कार्यक्रम और चर्चा लाइव देख सकेंगे। ''''सता का संग्राम'''' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन


-

कब और कहां होंगे कार्यक्रम

- सुबह 8 बजे: चाय पर चर्चा
स्थान : रेलवे स्टेशन

- दोपहर 12 बजे : युवाओं से बात
स्थान : एमआईएमटी नानकार, निकट रजा डिग्री कॉलेज

- शाम 5 बजे : राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान : आंबेडकर पार्क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें