फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कड़ी सुरक्षा के बीच होगी अलविदा जुमे की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अलविदा जुमा की नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी जाएगी। सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। नमाज के दौरान अधिकारी भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

अलविदा जुमा और ईद की नमाज को लेकर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी आरके विश्वकर्मा और स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था ने सभी जनपदों के डीएम और एसपी के साथ वीडिया कांफ्रेसिंग में अलविदा जुुमा और ईद की नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के आदेश दिए थे। इसके चलते पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस अधिकारी मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं। सीओ सिटी अनुज चौधरी ने बताया कि अलविदा जुमा की नमाज के मद्देनजर अतिरिक्त सर्तकता बरती जा रही है। शासन के आदेशानुसार मस्जिदों के अंदर ही नमाज पढ़ी जाएगी। अगर कोई शरारत करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नमाज के मद्देनजर सभी थानेदारों को अलर्ट कर दिया गया है।
पुलिस ने शरारती तत्वों से निपटने के लिए भी पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। शरारती तत्वों की टोह लेने के लिए पुलिस ड्रोन से निगरानी करेगी। उधर, सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर है। पुलिस सोशल मीडिया की भी मॉनीटरिंग कर रही है। सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें