अखिल भारतीय जाटव महासभा के पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। अखिल भारतीय जाटव महासभा के पदाधिकारियों ने सड़क निर्माण में धांधली का आरोप लगाया। इसके साथ डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
सुबह करीब 11 बजे सभी कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में इकट्ठा हुए। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष महेश सागर के नेतृत्व ने सभी ने डीएम से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 23 में चार माह में बनी सड़क निर्माण कार्य में धांधली की गई है। इसके लिए अधिकारियों से शिकायत की गई थी और जांच कराने की मांग की गई थी, लेकिन कर्मचारी ठेकेदार को बचाने में लगे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि पूरे निर्माण कार्य के दौरान जेई सिर्फ एक दिन आए और फोटो खींचकर 24 सितंबर को फर्जी निस्तारण कर दिया गया। जब इसकी शिकायत आईजीआरएस में की गई तो पुराना खींचा हुआ फोटो लगाकर निस्तारण कर दिया गया। उन्होंने डीएम से जांच की मांग की है।