फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पीडब्ल्यूडी की भूमि पर दुकानों के निर्माण का आरोप

Wed, 07 Oct 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। लोक निर्माण विभाग ने नगर पालिका परिषद पर अपनी भूमि पर अनधिकृत कब्जा कर दुकानों का निर्माण कराने का आरोप लगाया है। विभाग ने निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए पालिका को नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलने के बाद पालिका ने भी निर्माण कार्य रुकवा दिया है। अब जांच के बाद ही निर्माण शुरू कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

राष्ट्र सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष आदेश शंखधार ने पशु चिकित्सालय मिलक के ठीक सामने मेन रोड पर गाटा संख्या 63 की भूमि पर नगर पालिका परिषद मिलक द्वारा अनधिकृत कब्जा करने का मामला उठाया था। सरकारी अभिलेखों में यह भूमि नाली सड़क के रूप में दर्ज है। पालिका ने यहां पक्की दुकानों का निर्माण कार्य शुरू कराया है।
मामले का संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को नोटिस जारी किया। इसमें कहा गया कि उक्त भूमि पर किसी भी दशा में कोई भी निर्माण नहीं किया जा सकता है। साथ ही, नगर पालिका परिषद द्वारा जो भी निर्माण कराया गया है, उसे तीन दिनों के अंदर सड़क की भूमि से हटाते हुए कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पीडब्ल्यूडी का नोटिस मिला है। मौके पर निर्माण कार्य बंद करा दिया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें