फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: फर्जी हस्ताक्षर कर कर्मचारी को 13 कंपनियों का बोर्ड मेंबर बनाने का आरोप

Sat, 07 Nov 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। फर्जी हस्ताक्षर कर एक कर्मचारी को 13 कंपनियों का बोर्ड मेंबर बनाने और बाद में कूटरचित दस्तावेजों के जरिये पद से हटाने का मामला सामने आया है। कंपनी के पूर्व कर्मचारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने तत्कालीन चेयरमैन प्रदीप गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के पहाड़ी गेट निवासी मोहम्मद हनीफ के अनुसार, वह 11 नवंबर 2013 को रियल इंडिया पिट्टी फूड एंड एग्रो लिमिटेड में सेल्स मैनेजर नियुक्त हुए थे। आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन ने उनके फर्जी हस्ताक्षर और डिजिटल हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर उन्हें कंपनी का बोर्ड मेंबर बना दिया। बाद में 24 अप्रैल 2017 को इस्तीफे के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें पद से हटा दिया गया, जबकि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया था।
हनीफ का आरोप है कि उन्हें करीब 13 कंपनियों में फर्जी तरीके से बोर्ड मेंबर दर्शाया गया। कंपनी से हिसाब-किताब और जमा धनराशि मांगने पर टालमटोल की गई। विरोध करने पर धमकियां भी दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार, शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रदीप गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें