फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: महिला से मारपीट का आरोप, एसपी के आदेश पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा(रामपुर)। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम लांबाखेड़ा निवासी नबी अहमद ने एसपी को पत्र देकर कहा कि 15 फरवरी 2026 को बच्चों के विवाद को लेकर यूनुस पुत्र जमील और उसकी पत्नी माहेनूर से कहासुनी हुई थी, जिसे गांव के लोगों ने शांत करा दिया था।
आरोप है कि 18 फरवरी को यूनुस ने नबी अहमद के साथ गाली-गलौज व मारपीट की और स्वयं 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस बुला ली, जिसके बाद पुलिस नबी अहमद को थाने ले गई। इसी दौरान उसकी गैरमौजूदगी में रात करीब 10:30 बजे यूनुस, उसकी पत्नी माहेनूर के साथ जलीस और अली अहमद लाठी-डंडों व धारदार हथियार लेकर नबी अहमद के घर में घुस आए और आरोपियों ने गाली-गलौज के बाद उसकी पत्नी अमीर जहां के साथ मारपीट की और बच्चों को भी पीटा।
विज्ञापन

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस अमीर जहां को इलाज के लिए सीएचसी टांडा ले गई, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नबी अहमद का कहना है कि उसने थाने में तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। सीओ कीर्ति निधि आनंद ने बताया एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें