फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आयुष्मान योजना में शामिल सभी अस्पतालों की होगी जांच

Wed, 16 Oct 2024 05:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आयुष्मान योजना में शामिल सभी अस्पतालों की जांच करने और उनका समय-समय पर औचक निरीक्षण कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के तहत जिले में संस्थागत प्रसव के लिए जागरूकता गतिविधियां आयोजित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ऐसे ग्रामीण क्षेत्र जहां आज भी घरों में प्रसव कराते हैं, उन गांवों में महिलाओं को इससे होने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए कैम्प लगाकर संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करें। राज्यपाल ने सीएमओ को निर्देशित किया कि मातृ-शिशु मृत्यु दर की लगातार मॉनिटरिंग करें, अधिकारी इस प्रकरण को गंभीरता से लें। सीडीओ ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 12 प्राइवेट व सात सरकारी अस्पतालों को संबद्ध किया गया है। राज्यपाल ने गोल्डन कार्ड योजना से संबंध इन सभी अस्पतालों की जांच कर उनकी समीक्षा करने और औचक निरीक्षण करने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया। समीक्षा बैठक के दौरान राज्यपाल ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को मिले, इस दिशा में आवश्यक कार्य करें। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति के बारे में जानकारी ली और रिक्त पदों पर भर्ती में प्रगति लाते हुए शीघ्र भर्ती कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम, पोषण अभियान कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना सहित अन्य विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर शहर विधायक आकाश सक्सेना, मिलक विधायक राजबाला सिंह, अपर मुख्य सचिव डॉ. सुधीर एम बोबड़े, मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, डीएम जोगिंदर सिंह और सीडीओ नंद किशोर कलाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



रामपुर। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने मंडल स्तर पर जिलेवार तैयार किया गजेटियर की प्रतिलिपि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को भेंट की। इस दौरान उन्होंने मंडल के हर जिले की विरासत पर आधारित गजेटियर के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल की ओर से भी राज भवन की एक पुस्तिका कमिश्नर को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें