फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आहत अखिलेश समर्थक ने दम तोड़।

Mon, 09 Jan 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मिलक/रामपुर
विज्ञापन
जाकिर का फाइल फोटो।
विज्ञापन

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के अंदर चल रहे सियासी उठापटक से कार्यकर्ता आहत हैं। अखिलेश के पार्टी से निष्कासन पर 50 वर्षीय सपा कार्यकर्ता जाकिर हुसैन की हालत बिगड़ गई थी। रविवार को जाकिर हुसैन ने दम तोड़ दिया। 

नगर के मोहल्ला नसीराबाद निवासी सपा कार्यकर्ता जाकिर हुसैन (50) मेलों और उर्स में स्टॉल लगाकर गुब्बारों पर बंदूक से निशाना लगवाकर अपनी गुजर बसर करते थे। परिजनों के मुताबिक 30 जनवरी को उस समय टीवी देखते हुए हालत बिगड़ गई थी, जब सीएम अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने सपा से छह साल के निष्कासित कर दिया था। जिस पर जाकिर की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वालों ने उनको बरेली के एक  अस्पताल में भर्ती कराया था। इसी बीच वो कोमा में चले गए थे। रविवार को जाकिर ने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि जाकिर हुसैन ने पिछली बसपा सरकार में आजम खां के नेतृत्व में रामपुर में हुए जेल भरो आंदोलन में गिरफ्तारी दी थी। सपा नेता इकरार हुसैन का कहना है कि जाकिर की मौत का सभी को दु:ख है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें