फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अखिलेश यादव जल्द रामपुर आकर जेल में आजम खां से कर सकते हैं मुलाकात

Tue, 06 Oct 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जल्द रामपुर आकर पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां से जेल में मुलाकात कर सकते हैं। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा ने इस संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. तजीन फात्मा ने पांच दिन पहले अखिलेश यादव से हुई मुलाकात को लेकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने उन खबरों को गलत करार दिया, जिनमें आजम खां का पत्र लेकर अखिलेश यादव से मिलने और 15 सीटों की मांग करने का दावा किया गया था। मीडिया रिपोर्टों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि बिना पुष्टि के खबरें प्रकाशित होने से जनता में गलत संदेश जाता है। जाैहर विवि मामले में ईडी और आयकर विभाग की जांच को लेकर उन्होंने कहा कि दोनों जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दिया जा रहा है और आगे भी जारी रहेगा। सपा-कांग्रेस गठबंधन और स्थानीय संगठन की गैर-मौजूदगी से जुड़े सवाल पर उन्होंने टिप्पणी करने से इन्कार किया।
0000
सांसद की प्रेस वार्ता को बताया पार्टी की नीति के खिलाफ
रामपुर। आजम खां के आवास पर हुई प्रेस वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर ने कहा कि सांसद मोहिबुल्लाह नदवी की प्रेस वार्ता को लेकर पार्टी हाईकमान से शिकायत की गई है। उन्होंने कहा कि सांसद की ओर से कांग्रेस पदाधिकारियों संग की गई संयुक्त प्रेसवार्ता पार्टी की नीतियों के खिलाफ है। संगठन का कोई भी पदाधिकारी सांसद मोहिबुल्लाह नदवी की प्रेस वार्ता में उपस्थित नहीं था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें