फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आवाज का नमूना लेने लखनऊ से आई टीम वापस लौटी, एम्स के निदेशक कोर्ट को बताएंगे आजम खां को है कौन-सी बीमारी

Mon, 17 Apr 2023 09:45 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

आजम खां बीमार होने की वजह से नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती है। 
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता आजम खां की आवाज का नमूना लेने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला, लखनऊ से आई टीम बिना नमूना लिए ही चली गई। क्योंकि सपा नेता आजम खां बीमार होने की वजह से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल भर्ती हैं। कोर्ट ने इस मामले में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली के निदेशक को पत्र लिखकर आजम खां का स्वास्थ्य परीक्षण कर आठ मई तक रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

सपा नेता आजम खां के खिलाफ 2007 में टांडा थाने में एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमपी कोर्ट सेशन ट्रायल में चल रही है। पिछले दिनों कोर्ट ने आजम खां के आवाज के नमूने लिए जाने के आदेश दिए थे। सोमवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला, लखनऊ की दो सदस्यीय टीम कोर्ट पहुंची। लेकिन आजम खां बीमार होने की वजह से नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती है। उनके अधिवक्ता ने कोर्ट को प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया कि आजम खां बीमार हैं और दिल्ली में भर्ती हैं। 
विज्ञापन

कोर्ट ने सुनवाई करते हुए एम्स, दिल्ली के निदेशक को पत्र लिखकर आदेश दिया कि आजम खां के स्वास्थ्य का परीक्षण कर अवगत कराए कि उनको कौन सी बीमारी है और उसको ठीक होने में कितना वक्त लगेगा। सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रताप सिंह मौर्या ने बताया कि कोर्ट ने आठ मई तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें