फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को धमका कर आजम पर लखिवाए जा रहे हैं मुकदमे: अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सांसद आजम खां पर धड़ाधड़ दर्ज हो रहे मुकदमों का विरोध करने दो दिवसीय दौरे पर रामपुर आए सपा मुखयिया अखिलेश यादव ने कहा है कि लोगों को धमका कर आजम खां के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यद िप्रशासन बदलने की भावना से कार्रवाई करेगा तो लोगों का विश्वास सरकार के प्रति कम होगा। सपा मुखिया ने कहा कि रामपुर के जिन सपा नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज हुए हैं, उसका पूरा ब्यौरा उनके पास आ गया है। इसको लेकर वह प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन से मिलेंगे।
विज्ञापन

अखिलेश यादव शनिवार को जौहर यूनिवर्सिटी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कई बेगुनाह लोगों को जेल भेज दिया है. उनके परिवार के लोग रो रहे हैं। पूछताछ के नाम पर लोगों को अपमानित किया जा रहा है। आजम खां की बहन को पुलिस द्वारा घर से उठाकर महिला थाना ले जाकर पूछताछ करने का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि वह भागी तो नहीं जा रही थीं। घर में भी उनसे पूछताछ हो सकती थी, लेकिन थाने लेकर जाकर अपमानित जो करना था, सो पुलिस ने किया अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सपा की सरकार आने की स्थिति में ये सारे मुकदमे वापस लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम संघर्ष से नहीं भागत्र्ते हैं। सपाई आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं इन बारे में राज्यपाल को अवगत करना चाहता हूं। अगर उच्च स्तर पर बात करने की जरूरत हुई तो वह भी की जाएगी। अन्यथा पूरे मामले को कोर्ट में ले जाया जाएगा। सपा मुखिया ने उम्मीद जताई कि कोर्ट से आजम खां और अन्य सपाइयों को न्याय जरूर मिलेगा। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। इस मौके पर विधायक अब्दुल्ला आजम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें