फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिया तीन तलाक, अब डाक से भेजा तलाकनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दहेज का मुकदमा वापस नहीं लेने पर गुस्साए पति ने पहले पंचायत में तीन तलाक दे दिया और अब उसने डाक से तलाकनामा भेजा है। महिला की तहरीर के आधार पर गंज थाने की पुलिस ने पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के घेर पीपला वाला निवासी शबाना का कहना है कि 26 अप्रैल 2009 को उसका विवाह दिल्ली के रहने वाले नौशेर खां से हुआ था।शादी के कुछ समय के बाद ससुुराल वाले उससे दहेज मांग रहे थे।मांग पूरी नहीं होने पर उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इस मामले में उसने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी,जो कि कोर्ट में विचाराधीन है। मामले में 15 सितंबर 2019 को पंचायत हुई थी। आरोप है कि पंचायत में उसके पति और उसके रिश्तेदारों ने मेहर की रकम, इदद्त के खर्चे के अतिरिक्त और अन्य खर्चे देने से मना कर दिया। इसके बाद पंचायत में बात बिगड़ गई। मौके पर ही तीन तलाक देकर दिल्ली में किसी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर चला गया। उसके बाद पति ने दिल्ली जाकर पंजीकृत डाक से पत्नी को तलाकनामा भेेजा जो कि महिला को 25 सितंबर को मिला। यह देखकर महिला के होश उड़ गए। उसके बाद उसने एसपी से इस मामले में शिकायत की। शिकायत के आधार पर गंज पुलिस ने पति नौशेर खां ,दिलदार खां और असलम खां के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 और मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा) अधिनियम 2019 की धारा तीन और चार के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें