फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग में 65.59 फीसदी अंक वालों को मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पहली कट ऑफ मेरिट सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

रविवार को जारी हुई पहली कट ऑफ मेरिट में बीए प्रथम वर्ष सामान्य की कट ऑफ 65.59 प्रतिशत व ओबीसी की 58.64 प्रतिशत है।
बीकॉम प्रथम वर्ष में सामान्य की कट ऑफ 77.48 प्रतिशत, सामान्य छात्रा 71.52 प्रतिशत, ओबीसी 61.91 प्रतिशत, ओबीसी छात्रा 55.78 प्रतिशत तथा एससी व एसटी की कट ऑफ मेरिट 47 प्रतिशत पर है। बीएससी जीव विज्ञान में सामान्य वर्ग की कट ऑफ 76.01 प्रतिशत, सामान्य छात्रा 73.3 प्रतिशत, ओबीसी 67.84 प्रतिशत, ओबीसी छात्रा 64.57 प्रतिशत और एससी व एसटी की मेरिट 53.74 प्रतिशत है। बीएससी गणित में सामान्य की कट ऑफ 65.39 प्रतिशत, छात्रा सामान्य 55.37 प्रतिशत, ओबीसी 55.17 प्रतिशत तथा एससी व एसटी की कट ऑफ मेरिट 53.74 प्रतिशत है। प्राचार्य डॉक्टर पीके वार्ष्णेय ने बताया कि प्रथम मेरिट सूची में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 26 अगस्त है। पाठ्यक्रम की मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अंकित है। मेरिट लिस्ट अभ्यर्थी द्वारा दी गई सूचनाओं पर आधारित है। यदि छात्र द्वारा दी गई सूचना और अपलोड प्रमाण पत्रों में कोई विसंगति पाई जाती है, तो छात्र का प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में फीस वापसी के दावे पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। बीकॉम प्रथम, बीएससी गणित प्रथम, बीएससी बायो प्रथम में किसी नॉन स्ट्रीम को प्रवेश देने पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। 2020 शिक्षा नीति लागू होने से सेमेस्टर सिस्टम लागू होने के कारण अभ्यर्थी को तीन मुख्य विषय के अतिरिक्त एक माइनर पेपर, एक वोकेशनल और एक को करिकुलर विषय अर्थात कुल 6 विषय पेपर लेना अनिवार्य होगा जो विश्वविद्यालय या महाविद्यालय के नियमानुसार निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें