फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: प्रशासन की नजर अब दो भवनों पर टिकी, 95 प्रतिशत शत्रु संपत्ति कब्जे में ली

Sat, 27 Jul 2024 11:59 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति पर बने दो भवनों पर अब प्रशासन की नजर है। दोनों भवन जौहर यूनिवर्सिटी में बनाए गए हैं और शत्रु संपत्ति के दायरे में आ चुके हैं। पैमाइश के बाद इन दोनों भवनों को खाली कराने के लिए प्रशासन की ओर से नोटिस दिया जा चुका है। भवन पर भी नोटिस चस्पा किया गया है। भवन खाली कराने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि समयावधि पूरी होने के बाद इन दोनों भवनों को भी कब्जे में लिया जाएगा।
विज्ञापन

सपा नेता आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में स्थित शत्रु संपत्ति पर कब्जा लेने का काम करीब 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति को कब्जे में लेने का काम होता रहा। अधिकारियों का दावा है कि शनिवार की देर शाम तक 95 फीसदी शत्रु संपत्ति को कब्जे में लिया गया है। सपा नेता आजम खां इस वक्त सीतापुर जेल में सजा काट रहे हैं। उनकी जौहर यूनिवर्सिटी में 13.08 हेक्टेयर जमीन शत्रु संपत्ति है। शत्रु संपत्ति विभाग की ओर से जौहर यूनिवर्सिटी में स्थित जमीन का सीमांकन करने के साथ ही उस पर कब्जा लेने के आदेश प्रशासन को दिए गए थे, जिसके बाद एसडीएम सदर मोनिका सिंह व नायब तहसीलदार गौरव बिश्नोई व शत्रु संपत्ति विभाग के पर्यवेक्षक प्रशांत कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम बृहस्पतिवार से जमीन की पैमाइश और इसे कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी थी। शनिवार को तीसरे दिन यहां पर सीमांकन का काम चला, इस दौरान पिलर भी लगाए गए। अधिकारियों ने बताया कि कुछ जमीन पर अब कुछ पिलर लगाने से रह गए हैं।

जौहर यूनिवर्सिटी में स्थित शत्रु संपत्ति को कब्जे में लेने का काम लगभग पूरा हो चुका है। इस जमीन को कब्जे में लेकर शत्रु संपत्ति विभाग के सुपुर्द कर दिया जाएगा। दोनों भवनों को खाली करने के लिए सात दिन का समय दिया गया है, उसके बाद कब्जे की कार्रवाई की जाएगी। - मोनिका सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें