फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मांझा बेचने और खरीदने पर होगी कार्रवाई : एडीजी बरेली जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। चीनी मांझा बेचने और खरीदने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर अपर पुलिस महानिदेशक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र ने कहा लगातार चीनी मांझे से जिले में घटनाएं हो रही हैं। इसको लेकर चीनी मांझे की बिक्री एवं खरीद पर रोक लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि चीनी मांझे की खरीद बिक्री एवं भंडारण पर रोक लगाई गई है। इसके बाद भी उपयोग करने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए लाउडस्पीकर और पोर्टेबल माइक से प्रचार करने के निर्देश दिए। पतंग उड़ाने वाले लोगों से चीनी मांझे का उपयोग न करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें